लाइव न्यूज़ :

मप्र: वन विभाग का रेंजर 20,000 रुपये की रिश्वत लेता रंगे हाथों पकड़ा गया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 14:32 IST

Open in App

इंदौर, छह अक्टूबर पुलिस के आर्थिक अपराध अनुसंधान दस्ते (ईओडब्ल्यू) ने मध्य प्रदेश के देवास जिले में वन विभाग के रेंजर को एक सरपंच से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते बुधवार को रंगे हाथों पकड़ा। ईओडब्ल्यू ने रेंजर की संपत्तियों की जांच शुरू करते हुए उसके घर से 2.24 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की है।

ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि देवास जिले के डबल चौकी क्षेत्र के पास वन विभाग के रेंजर बिहारी सिंह को भील आमला गांव के सरपंच डूंगर सिंह से कथिततौर पर रिश्वत के रूप में 20,000 रुपये लेते पकड़ा गया। उन्होंने बताया, "रेंजर की अनुचित मांग से तंग आकर सरपंच ने ही ईओडब्ल्यू से उसकी शिकायत की थी।"

सोनी ने शिकायत के हवाले से बताया कि सरपंच को वन क्षेत्र में पट्टे की अपनी जमीन को समतल कराने और इस पर प्रदेश सरकार की कपिलधारा योजना के तहत कुआं खुदवाने के लिए वन विभाग के अनापत्ति प्रमाणपत्र की दरकार थी और इस काम के बदले रेंजर ने सरपंच से कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी।

उन्होंने बताया कि रेंजर की संपत्तियों की जांच के दौरान उसके देवास जिले स्थित सरकारी निवास से 2.24 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई है और इंदौर शहर में उसके घर की भी तलाशी ली जा रही है।

सोनी ने बताया कि दमोह में तीन साल पहले काले हिरण के शिकार के मामले की जांच में गड़बड़ी को लेकर भी रेंजर की कथित भूमिका सामने आई थी।

उन्होंने बताया, "बिहारी सिंह वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के रूप में सरकारी सेवा में आए थे और वर्ष 2011 में रेंजर के तौर पर पदोन्नत हुए थे। उनकी सेवानिवृत्ति में महज 10 महीने शेष हैं।"

सोनी ने बताया कि रिश्वतखोरी के आरोप में वन विभाग के रेंजर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं