लाइव न्यूज़ :

मप्र : ब्लैक फंगस रोधी इंजेक्शन एम्फोरेवा-बी का उत्पादन जबलपुर में शुरू, चौहान ने किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:51 IST

Open in App

भोपाल, 28 जून मध्य प्रदेश के जबलपुर में ब्लैक फंगस रोधी इंजेक्शन एम्फोरेवा-बी का उत्पादन शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को रेवा क्योर लाइफ साइंसेज कंपनी जबलपुर द्वारा ब्लैक फंगस के उपचार के लिए आवश्यक दवा एम्फोरेवा-बी इंजेक्शन का उत्पादन शुरू होने के कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जबलपुर में कम समय में ब्लैक फंगस के उपचार के लिए आवश्यक एम्फोरेवा-बी का उत्पादन आरंभ होना प्रदेश के लिए आनंद, संतोष और गौरव की बात है।’’

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रदेश में कैंसर, ब्लैक फंगस जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए नई फार्मा नीति बनाई जाएगी।

चौहान ने कहा कि गंभीर बीमारियों की सस्ती लेकिन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार उच्च गुणवत्ता की दवाएँ बनाना प्राथमिकता होगा।

उन्होंने कहा कि कैंसर और फेफड़े-गुर्दा-लीवर जैसी गंभीर और आर्थिक रूप से कमर तोड़ देने वाली बीमारियों में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की सहायता के लिए राज्य सरकार नीति बनाने पर विचार कर रही है।

चौहान ने कहा कि ब्लैक फंगस से निपटने के लिए इस इंजेक्शन का उत्पादन प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल