लाइव न्यूज़ :

मप्र: 12 साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को टीकाकरण में प्राथमिकता

By भाषा | Updated: June 4, 2021 16:05 IST

Open in App

भोपाल, चार जून मध्यप्रदेश सरकार ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता के टीकाकरण को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है, ताकि बच्चों के कोविड-19 से संक्रमित होने पर वे उनकी देखभाल कर सकें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह निर्णय इस अनुमान को देखते हुए लिया गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर बच्चों को अधिक प्रभावित करेगी।

बृहस्पतिवार रात को जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने 12 साल से कम आयु के बच्चों के माता-पिता को टीकाकरण में प्राथमिकता देने का फैसला किया है क्योंकि आशंका है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर सबसे ज्यादा असर डालेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इससे बच्चों की बेहतर देखभाल करने में मदद मिलेगी क्योंकि संक्रमित होने पर उनके माता-पिता उनके आसपास ही होंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महामारी की दूसरी लहर को नियंत्रण में कर लिया गया है लेकिन आशंका है कि तीसरी लहर आ सकती है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अलग-अलग स्तर पर बच्चों के विशेष वार्ड बनाने का फैसला लिया गया है।

चौहान ने कहा कि यह तथ्य भी आया है कि मध्यप्रदेश के कई बच्चे शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं, अतः यह फैसला भी लिया गया है कि जिन बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाना है, उनका प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा, जिससे वे सुरक्षित विदेश जा सकें और शिक्षा प्राप्त कर सकें।

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 846 नए मामले दर्ज हुए हैं तथा 50 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या प्रदेश में बढ़कर 7,82,945 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा