लाइव न्यूज़ :

मप्र: चंबल इलाके के बीहड़ों में उन्नत बीज विकसित करने के लिए फार्म बनाने की तैयारी

By भाषा | Updated: June 16, 2021 17:05 IST

Open in App

मुरैना, (मप्र) 15 जून भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के चंबल इलाके के बीहड़ों में उन्नत बीज विकसित करने के लिए विशाल फार्म तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए मंगलवार को कृषि मंत्रालय के अफसरों के अलावा भारतीय बीज विकास निगम (एसडीसीआई) के वैज्ञानिकों ने मुरैना जिले के दो गांवों के निकट बीहड़ों का दौरा किया।

मुरैना के अतिरिक्त कलेक्टर संजीव जैन ने बुधवार को बताया कि कृषि मंत्रलाय के एक वरिष्ठ अधिकारी और एसडीसीआई के वैज्ञानिकों के दल ने प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ मंगलवार को इस परियोजना के विकास के लिए उपयुक्त जगह की तलाश में जिले के छिनबरा और पिपराई गांवों का दौरा किया।

जैन ने कहा कि दल ने क्षेत्र में पौधों और जमीन के बारे में जानने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

एसडीसीआई के अधिकारियों ने बताया कि उन्नत बीज बनाने की ऐसी ही परियोजना राजस्थान के कोटा के पास बीहड़ों में चल रही है, जहां 22 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर हर फसल के उन्नत बीज तैयार किए जाते हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मुरैना जिले के बीहड़ों में भी यह परियोजना शुरू करने के लिये भी 20 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन की जरुरत होगी।

जैन ने बताया कि दिल्ली-भोपाल से आए अफसरों को चंबल नदी किनारे के बीहड़ पसंद आए। कभी डकैत गिरोहों के लिए बदनाम रहे चंबल के बीहड़ उबड़-खाबड़ जमीन के टीले हैं, जोकि कृषि योग्य नहीं हैं।

पिछले साल जुलाई में मुरैना के सांसद और केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि तीन लाख हेक्टेयर से अधिक उबड़ खाबड़ (बीहड़) जमीन खेती के योग्य नहीं है। यदि इस क्षेत्र में सुधार किया जाता है तो यह ग्वालियर और चंबल के बीहड़ इलाकों के एकीकृत विकास में मदद करेगा।

तब बैठक का आयोजन ग्वालियर-चंबल इलाके के बीहड़ क्षेत्र में एक बड़े इलाके को कृषि योग्य भूमि में बदलने पर विचार-विमर्श करने के लिये किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल