लाइव न्यूज़ :

मप्र: विद्युत प्रबंधन कंपनी ने एक दिन में की रिकॉर्ड 15,083 मेगावाट बिजली आपूर्ति

By भाषा | Updated: December 23, 2020 20:50 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 23 दिसंबर मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने प्रदेश में मंगलवार को रिकॉर्ड 15,083 मेगावाट बिजली आपूर्ति की, जो राज्य के बिजली सेक्टर के इतिहास में पहली बार एक दिन की अधिकतम मांग रही है।

मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक आकाश त्रिपाठी ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में गत 22 दिसम्‍बर को बिजली की अधिकतम मांग का नया स्वर्णि‍म रिकार्ड बना। राज्य के बिजली सेक्टर के इतिहास में पहली बार एक दिन की अधिकतम मांग 15,083 मेगावाट दर्ज हुई।’’

उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों के बेहतर प्रबंधन और सुदृढ़ नेटवर्क के कारण बिजली की इस अधिकतम मांग की सफलतापूर्वक आपूर्ति हुई और प्रदेश में कहीं भी विद्युत व्यवधान नहीं हुआ।

त्रिपाठी ने बताया की इस रबी सीजन में चार दिसम्बर को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 14,856 मेगावाट दर्ज हुई थी।

उन्होंने कहा कि पिछले रबी सीजन मे बिजली की अधिकतम मांग तीन फरवरी को 14,555 मेगावाट दर्ज हुई थी। राज्य में इस रबी सीजन में 25 दिन से बिजली की अधिकतम मांग 14,000 मेगावाट के ऊपर दर्ज हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां