MP चुनावः BJP ने जारी की पहली सूची, मालवा-निमाड़ की 66 में से 47 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
By मुकेश मिश्रा | Updated: November 2, 2018 17:54 IST2018-11-02T17:51:55+5:302018-11-02T17:54:15+5:30
बीजेपी की जारी हुई सूची में आगर से मौजूदा विधायक गोपाल परमार के स्थान पर देवास-शाजपुर से सांसद मनोहर ऊंटवाल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

MP चुनावः BJP ने जारी की पहली सूची, मालवा-निमाड़ की 66 में से 47 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी की। 230 में से 177 सीटों पर उम्मीदवार के नाम जारी कर दिये गए है। जारी सूची में मालवा-निमाड की 47 सीटे भी शामिल हैं। इस अंचल से 11 विधायकों की टिकट पार्टी ने काट दी है। वहीं एक सांसद को विधानसभा का टिकट दिया गया है।
शुक्रवार (2 अक्टूबर) को जारी हुई सूची में आगर से मौजूदा विधायक गोपाल परमार के स्थान पर देवास-शाजपुर के सांसद मनोहर ऊंटवाल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं मनासा से विधायक तथा पूर्व मंत्री कैलाश चावला की टिकट काट कर माधव मारु को सैलाना से, विधायक संगीता चोरल के स्थान पर नारायण मेढा को रतलाम ग्रामीण से, विधायक मथूरा लाल की स्थान दिलीप मकवाना को घट्टिया से, विधायक सतीश मालवीय के स्थान पर अशोक मालवीय को धरमपूरी से, विधायक कालू सिंह के स्थान पर गोपाल कन्नौजे को सरदारपुर से मैदान में उतारा है।
इसके अलावा विधायक वेलसिंह भूरिया की स्थान पर संजय बघेल को महेश्वर से, विधायक राजकुमार मेव की स्थान पर भूपेन्द्र आर्य को पन्धाना से, विधायक योगिता बोरकर की स्थान पर राम डोंगरें को मन्धाता से, लोकेन्द्र सिंह के स्थान पर नरेन्द्र सिंह तोमर को बागली से, चम्पलाल देवडा के स्थान पर पहाड सिंह को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
वहीं अब दूसरी सूची का इंतजार किया जा रहा है। जिस हिसाब से पहली सूची में इस अंचल से विधायकों के टिकट काटे गए है। उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि भाजपा अपने इस किले को बचाने के लिए दूसरी सूची में भी नए नाम दे सकती है।
इन विधायकों के क्षेत्र बदलकर टिकट दिए
1) सबलगढ़ -मेहरबान सिंह रावत का टिकट कटा, सरला रावत को मिला
2) सुमावली -सत्यपाल सिंह का टिकट कटा, बसपा से आए अजबसिंह को मिला
3) ग्वालियर पूर्व से -मंत्री माया सिंह का टिकट कटा, सतीश सिकरवार को मिला
4) सेवढ़ा - प्रदीप अग्रवाल का कटा, राधेलाल को मिला
5) गुना -पन्ना लाल शाक्य का कटा, गोपीलाल जाटव को मिला
6) अशोकनगर -गोपीलाल जाटव के बदले लड्डू राम कोरी
7) सुरखी - पारूल साहू का कटा, सांसद के बेटे सुधीर यादव को मिला
8) टीकमगढ़ - के के श्रीवास्तव का कटा,राकेश गिरी को मिला
9) पृथ्वीपुर -अनिता नायक का कटा, अभय यादव को मिला
10) छतरपुर -ललिता यादव मंत्री यहां से बदला, अर्चना सिंह को मिला
11) मलहरा से -रेखा यादव का कटा, ललिता यादव को मिला
12) हटा -उमा खटीक का कटा, पीएल टंटवे
13) गुन्नौर -महेन्द्र सिंह का कटा, राजेश वर्मा को मिला
14 ) रामपुर -हर्ष सिंह ( मंत्री) टिकट कटा, विक्रम सिंह को मिला
15 ) सेमरिया - नीलम मिश्रा कटा, के पी त्रिपाठी को मिला
16 ) त्यौथर -रमाकांत तिवारी का कटा, श्यामलाल द्विवेदी को मिला
17 ) देवसर -राजेन्द्र मेश्राम का टिकट कटा, सुभाष वर्मा को मिला
18 ) जयसिंहनगर -प्रमिला सिंह का कटा, जयसिंह को मिला
19 ) जैतपुर -जयसिंह मरावी का कटा, मनीषा सिंह को मिला
20 ) बांधवगढ़ -ग्यान सिंह का कटा, शिवनारायण सिंह को मिला
21) बहोरीबंद - प्रभात पांडे का कटा, प्रणय पांडे को मिला
22) साहपुरा -गंगाबाई धुर्वे की जगह मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे
23) जुन्नारदेव -नाथन शाह की जगह आशीष ठाकुर
24 ) आमला -चैतराम मानेकर की जगह योगेश
25 ) घोड़ाडोंगरी -सज्जन सिंह उनके की जगह गीताबाई
26 ) सांची-गौरशंकर शेजवार मंत्री की जगह बेटे मुदित
27 ) विदिशा -शिवराज सिंह की जगह मुकेश टंडन
28 ) आष्टा -रंजीत सिंह गुनवान की जगह रघुनाथ मालवीय
29 ) बागली -चंपालाल देवड़ा की जगह पहार सिंह
30 ) मांधाता -लोकेन्द्र सिंह तोमर की जगह नरेन्द्र सिंह तोमर
31) महेश्वर -- मेव राजकुमार की जगह भूपेन्द्र आर्य
32) सेंधवा -रतनसिंह रावजी आर्य की जगह अंतर सिंह आर्य
33) सरदारपुर -वेलसिंह भूरिया की जगह संजय बघेल
34) धरमपुरी -कालुसिंह ठाकुर की जगह गोपाल कनोजे
35 ) घटिया -सतीश मालवीय की जगह अशोक मालवीय
36 ) रतलाम ग्रामीण से -- मथुरालाल की जगह दिलीप मकवाना
37 ) सैलाना से -संगीता चारेल की जगह नारायण मेडा
38 ) मनासा से -कैलाश चावला की जगह माधव मारू