लाइव न्यूज़ :

मप्र : ऑनलाइन सल्फास मंगाकर युवक की आत्महत्या पर पुलिस ने अमेजन के दो अफसरों को तलब किया

By भाषा | Updated: November 28, 2021 20:58 IST

Open in App

इंदौर, 28 नवंबर मध्यप्रदेश के इंदौर में 18 वर्षीय युवक द्वारा अमेजन से ऑनलाइन सल्फास मंगाकर जान देने के मामले में पुलिस ने अमेजन के कारोबार विकास और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों के दो अफसरों को नोटिस भेजकर तलब किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश व्यास ने बताया, "शहर के एक युवक द्वारा अमेजन से ऑनलाइन सल्फास मंगाकर आत्महत्या करने की घटना को लेकर उसके पिता की शिकायत पर हमने इस कम्पनी के कारोबार विकास और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों के दो अफसरों को नोटिस जारी किया है।"

एएसपी ने बताया कि नोटिस के जरिये अमेजन के अफसरों से कहा गया है कि वे पुलिस के सामने बुधवार को हाजिर हों। उन्होंने बताया, ‘‘इन अफसरों के हाजिर होने पर हम उनसे अमेजन पर सल्फास की ऑनलाइन बिक्री और इस जहरीले पदार्थ के विक्रेताओं के सत्यापन के कानूनी पहलुओं को लेकर विस्तार से जानकारी लेंगे।’’

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक इंदौर के फल विक्रेता रंजीत वर्मा के बेटे आदित्य वर्मा (18) ने जुलाई में अमेजन पर ऑनलाइन ऑर्डर देकर सल्फास मंगाया था और यह जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी।

युवक के शोकसंतप्त पिता ने 25 नवंबर को राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलकर इस दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार की थी। इसके बाद गृह मंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया था कि अमेजन के अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाए।

बहरहाल, इस मामले में पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रखती दिखाई दे रही है। छत्रीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी पवन सिंघल ने बताया कि फल विक्रेता की शिकायत पर एएसपी की अगुवाई में जांच जारी है और अमेजन के अफसरों पर फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

आत्महत्या करने वाले युवक के पिता रंजीत वर्मा का आरोप है कि अमेजन ने ग्राहक के प्रामाणिक दस्तावेजों की जांच किए बगैर उसके बेटे को सल्फास के रूप में जहर की गैरकानूनी आपूर्ति की जिसे खाकर उसने जान दे दी। वर्मा के मुताबिक कुछ लोग उनके बेटे पर दो लाख रुपये का बकाया चुकाने का कथित दबाव बना रहे थे जिससे वह तनाव में चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे