लाइव न्यूज़ :

मप्र : सड़क हादसे में पुलिस उपनिरीक्षक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: September 21, 2021 16:50 IST

Open in App

बैतूल (मप्र), 21 सितंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर से चोरी के दो आरोपियों को मध्य प्रदेश के बैतूल ला रही पुलिस की एक कार मंगलवार तड़के भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक में घुस गई, जिससे उसमें सवार एक पुलिस उपनिरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये।

हालांकि दोनों आरोपियों को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है, जबकि कार चालक फरार हो गया।

बैतूल जिले की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि यह घटना मंगलवार तड़के करीब ढाई बजे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना स्थित बड़चिचोली में हुई।

उन्होंने कहा कि बैतूल जिले की पाढऱ चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद शंकर यादव सहायक उपनिरीक्षक दिलीप तांडेकर, आरक्षक नवीन रघुवंशी एवं एक अन्य आरक्षक के साथ चोरी के मामले में विवेचना करने रायपुर (छत्तीसगढ़) गए थे। दो दिन से टीम रायपुर में थी। वहां से दो आरोपियों को हिरासत में लेकर वे सभी कार से बैतूल आ रहे थे।

प्रसाद ने बताया कि चौकी प्रभारी यादव कार चालक के बगल में बैठे थे और बाकी तीनों पुलिसकर्मी बीच की सीट पर और दोनों आरोपी कार में सबसे पीछे की सीट पर बैठे थे।

उन्होंने कहा कि हादसे में यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया है।

प्रसाद ने बताया कि हालांकि, इस हादसे में कार की सबसे पीछे सीट पर बैठे दोनों आरोपियों को कोई चोट नहीं आई और वे दोनों पुलिस हिरासत में हैं।

उन्होंने कहा कि हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) नितेश पटेल ने बताया, ‘‘यह कार खड़े ट्रक में घुस गई थी। हादसा इतना अधिक खतरनाक था कि पुलस उपनिरीक्षक विनोद शंकर यादव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार में ही फंस गए थे। कटर मशीन की मदद से उनका शव निकाला गया।’’

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को बैतूल लाया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट