लाइव न्यूज़ :

मप्र जहरीली शराब कांड: पुलिस ने सात आरोपियों में दो को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: January 15, 2021 15:55 IST

Open in App

मुरैना(मप्र), 15 जनवरी जहरीली शराब मामले में पुलिस ने सात आरोपियों में दो को शुक्रवार को हिरासत में लिया। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हुई इस घटना में अबतक 24 लोगों की मौत हो गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिये गये दोनों आरोपियों की पहचान बृजकिशोर शर्मा और रामवीर राठौर के रूप में की गयी है। वे दोनों कथित तौर पर अवैध शराब बेचने में संलिप्त थे। इन दोनों ने भी जहरीली शराब का सेवन किया था और वे फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

चंबल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राजेश हिंगणकर ने शुक्रवार पीटीआई-भाषा को बताया कि शर्मा और राठौड़ को क्रमशः ग्वालियर और मुरैना के अस्पतालों में पुलिस निगरानी में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पांच अन्य आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। जिले के दो गांवों में सोमवार रात जहरीली शराब पीने से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से बीमार हुए 15 लोगों का उपचार ग्वालियर और मुरैना के अस्पतालों में किया जा रहा है। पीड़ितों में मानपुर और पहावली गांव के लोग शामिल हैं।

इस घटना की जांच के लिए बृहस्पतिवार को गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम मानपुर और अन्य प्रभावित इलाकों में गई थी। समिति के अन्य सदस्यों में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) ए साईं मनोहर और उप महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला शामिल हैं।

पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) तथा आबाकारी अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे