लाइव न्यूज़ :

मप्र: टीके की दूसरी खुराक लेने वाले लोगों को देशी शराब खरीदने पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट

By भाषा | Updated: November 23, 2021 23:44 IST

Open in App

मंदसौर (मप्र), 23 नवंबर मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर की तीन शराब की दुकानें 24 नवंबर को कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक लगाने वाले लोगों को देशी शराब खरीदने पर 10 प्रतिशत की छूट देंगी। हालांकि, यह छूट केवल एक दिन 24 नवंबर को ही रहेगी।

मध्य प्रदेश में दिसंबर अंत तक 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के मद्देनजर 24 नवंबर को टीकाकरण का 6वां महाअभियान है। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी है।

वहीं, मन्दसौर के भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने आबकारी विभाग के इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि यह निर्णय लोगों को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

जिला आबकारी अधिकारी अनिल सचिन ने बताया, ‘‘कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक लगाने वाले लोगों को 10 प्रतिशत की यह छूट मन्दसौर की तीन देशी शराब विक्रय की दुकानों में दी जाएगी।’’

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह छूट रोजाना नहीं रहेगी। यह केवल 24 नवंबर के लिए है और उन्हीं के लिए है जो इस दिन दूसरी खुराक लेंगे।

सचिन ने बताया कि कुछ लोग दूसरा टीका नहीं लगवा रहे हैं। इसलिए हम यह प्रायोगिक तौर पर कर रहे हैं और यदि यह प्रयोग सफल रहा तो इसे अन्य जगहों पर भी किया जाएगा।

वहीं, भाजपा विधायक सिसौदिया ने इस कदम की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जिला आबकारी अधिकारी ने प्रेस नोट जारी कर शराब पीने वालों को टीके की दूसरी खुराक लगाने पर (शराब) ठेकेदार द्वारा मंदसौर की तीन दुकानों पर 10 प्रतिशन छूट देने की बात कही है। यह नवाचार उचित नहीं है और ना ही यह शासन का निर्णय है। इससे पीने वालों का आकर्षण बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल