लाइव न्यूज़ :

मप्र : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर पैदल लौट रहे लोगों को एसयूवी ने कुचला, एक की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:08 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 18 अक्टूबर मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद पैदल अपने घर लौट रहे लोगों को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने कुचल दिया, जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए । पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित पनागर पुलिस थाने के मनियारी-बड़ौदा रोड पर शनिवार देर रात हुई।

पनागर पुलिस थाना प्रभारी आर के सोनी ने बताया कि जबलपुर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के बाद लोगों का एक समूह पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने उन्हें कुचल दिया, जिससे सुनीता कोल (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

मालूम हो कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार देर रात एक ऐसी ही घटना घटी थी जब एक तेज रफ्तार कार ने दुर्गा मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे लोगों के जुलूस में घुस गई थी, जिससे एक हेड कांस्टेबल समेत चार लोग घायल हो गए थे। भोपाल में हुए इस मामले में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसके वाहन को जब्त भी कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट