लाइव न्यूज़ :

मप्र : राजाभोज हवाईअड्डे पर 15 कारतूसों के साथ पकड़ा गया यात्री

By भाषा | Updated: August 11, 2021 14:25 IST

Open in App

भोपाल, 11 अगस्त मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राजाभोज हवाईअड्डे पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बुधवार को 15 कारतूसों के साथ 55 वर्षीय यात्री को पकड़ा है।

गांधी नगर पुलिस थाना प्रभारी अरूण शर्मा ने ‘भाषा’ को बताया कि राजाभोज हवाईअड्डे पर बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जांच के दौरान सीआईएसएफ को अजय खंडेलवाल (55) के बैग से 15 कारतूस मिले। अधिकारियों ने कहा कि खंडेलवाल को इंडिगो के विमान से भोपाल से अहमदाबाद जाना था, लेकिन विमान में बैठने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

शर्मा ने बताया कि खंडेलवाल जबलपुर का व्यापारी है और वह अपने इलाज के लिए अहमदाबाद जा रहा था। उन्होंने कहा कि पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसके पास एक लाइसेंसी पिस्तौल है और ये उसी लाइसेंसी पिस्तौल के कारतूस हैं। हालांकि, उसके बैग से पिस्तौल नहीं मिली है।

शर्मा ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान