सांसद पप्पू यादव को झटका, जमानत अर्जी पर टली सुनवाई, 2 नए केस भी दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2026 18:05 IST2026-02-12T18:03:43+5:302026-02-12T18:05:04+5:30

पप्पू यादव के वकील ने बताया कि जज साहब को हर केस के बारे में बताया जाएगा। आज केवल कस्टडी का प्रोसेस था।

MP Pappu Yadav Shock hearing bail plea postponed 2 new cases also registered | सांसद पप्पू यादव को झटका, जमानत अर्जी पर टली सुनवाई, 2 नए केस भी दर्ज

file photo

Highlightsवकील की मृत्यु हो गई इसलिए कोई वकील साहब बहस नहीं करेंगे।मतलब यह है कि दो केस और इनको सटा दिया गया।तीन नये केस में कल शुक्रवार को बेल पर बहस होगी।

पटनाः पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के लिए कानूनी डगर कठिन होती जा रही है। अलग-अलग पुराने मामलों में घिरे सांसद को गुरुवार को भी अदालत से राहत नहीं मिल सकी। दरअसल, पटना सिविल कोर्ट में बम की अफवाह के बाद कामकाज अचानक ठप हो गया था, लेकिन 12 बजे फिर कोर्ट को खोला गया। जिसके बाद आनन-फानन में  पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के बेऊर जेल से पटना व्यवहार न्यायालय पेशी के लिए लाया गया। लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि एक वकील की मृत्यु हो गई इसलिए कोई वकील साहब बहस नहीं करेंगे।

वहीं उनके खिलाफ 2 नए केस भी दर्ज कर दिये गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव से जुड़ा यह मामला पुराने आपराधिक प्रकरणों से जुड़ा है, जिसकी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके साथ ही पप्पू यादव के खिलाफ दो नए मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दर्ज नए मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पप्पू यादव की ओर से कानूनी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है और उनके वकील कोर्ट में राहत के लिए आवेदन करने की तैयारी में हैं। दरअसल, बुद्धा कॉलोनी और कोतवाली थाना से जुड़े वर्ष 2017 के मामले में अदालत के आदेश के बाद उन्हें कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया है।

कोर्ट में पेशी के बाद यह कार्रवाई की गई, जिससे उनके समर्थकों में हलचल मच गई। पप्पू यादव के वकील ने बताया कि पहले 31 साल पुराना मामला जो गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ था, उसमें पहले ही जमानत मिल चुकी है। आज सरकारी कामकाज में बाधा डालने का केस जो पटना के बुद्धा कॉलोनी में पुलिस ने दर्ज कराया था।

उसी केस में बेल को लेकर आज सुनवाई होनी थी लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि दो और केस सटा दिया गया है। कोर्ट में दो केस में कस्टडी दिखाया गया है, एक कोतवाली थाना कांड संख्या 289/17 और 2019 में आंदोलन के दौरान जो केस हो जाता है। उसी केस में आज कस्टडी पप्पू यादव का दिखा दिया। इसका मतलब यह है कि दो केस और इनको सटा दिया गया।

अब तीन नये केस में कल शुक्रवार को बेल पर बहस होगी। पप्पू यादव के वकील ने बताया कि जज साहब को हर केस के बारे में बताया जाएगा। आज केवल कस्टडी का प्रोसेस था। आज बेल के मुद्दे पर बहस हो सकता था, लेकिन बम की अफवाह की वजह से अफरा-तफरी का माहौल कोर्ट परिसर में बना रहा। पप्पू यादव के वकील ने बताया कि बेल के लिए न्यायपालिक पर उन्हें पूरा भरोसा है।

Web Title: MP Pappu Yadav Shock hearing bail plea postponed 2 new cases also registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे