लाइव न्यूज़ :

मप्र : वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: January 24, 2021 23:57 IST

Open in App

(कॉपी में आवश्यक सुधार के साथ रिपीट)

उमरिया (मप्र), 24 जनवरी उमरिया जिला मुख्यालय स्थित घंघरी तिराहे पर रविवार को तेज गति से चल रही एक कार अचानक सड़क किनारे एक दुकान में घुस गई। इससे वाहन की चपेट में आकर दुकान में मौजूद 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई और एक लड़का घायल हो गया।

कोतवाली थाने के निरीक्षक राकेश उइके ने बताया कि खराबी आने के कारण कार रिपेयरिंग की दुकान में जा घुसी और इसकी चपेट में आने से रिंकू कोल की मौत हो गई। वह इस दुकान में मोटर मैकेनिक का काम करता था और झारखंड का रहने वाला था।

उइके ने बताया, ‘‘हमने इस वाहन को जब्त कर लिया है और इसके चालक रामपाल धावडा (56) को भादंवि की धारा 279, 337 एवं 304-ए के तहत गिरफ्तार कर लिया है।’’

उइके ने बताया कि हादसे में समीर कोल नाम के बच्चे को चोट आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?