लाइव न्यूज़ :

मप्र: नकली रेमडेसिविर बेचने के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, 400 शीशियां बरामद

By भाषा | Updated: April 15, 2021 17:58 IST

Open in App

इंदौर (मप्र), 15 अप्रैल नकली रेमडेसिविर बेचने के संदेह में पुलिस ने इंदौर में दवा कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से इस दवा का लेबल लगी 400 शीशियां बरामद कीं।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनीष कपूरिया ने संवाददाताओं को बताया कि रेमडेसिविर की कालाबाजारी को लेकर मुखबिर से मिली सूचना पर हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान विनय त्रिवेदी के रूप में हुई है।

कपूरिया ने बताया कि इस व्यक्ति के कब्जे से 16 पैकेट मिले जिनमें से प्रत्येक में संदिग्ध दवा की 25 शीशियां थीं। इन शीशियों पर रेमडेसिविर का लेबल लगा था।

उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में त्रिवेदी ने दावा किया कि वह हिमाचल प्रदेश के किसी संयंत्र से संदिग्ध दवा लाया है। लेकिन वह इस बारे में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

उन्होंने बताया, "हम त्रिवेदी के कब्जे से मिली संदिग्ध दवा के नमूने की प्रयोगशाला में जांच कराएंगे। लेकिन एक औषधि निरीक्षक ने पहली नजर में इसके रेमडेसिविर होने पर संदेह जताया है।"

डीआईजी ने बताया कि त्रिवेदी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच कर पता लगाया जाएगा कि वह संदिग्ध रेमडेसिविर की खेप कहां से लाया था और क्या उसने इसे स्थानीय स्तर पर बेचा है?

इस बीच, पुलिस की अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि त्रिवेदी दवा कारोबार से जुड़ा है और नजदीकी पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में उसकी दवा इकाई होने के बारे में भी जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि इस जानकारी की पुष्टि की जा रही है।

गौरतलब है कि संदिग्ध रेमडेसिविर की 400 शीशियों के साथ त्रिवेदी को उस वक्त पकड़ा गया, जब राज्य भर में इस दवा की भारी किल्लत है और मरीजों के परिजन इसकी कालाबाजारी की शिकायतें भी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह