लाइव न्यूज़ :

मप्र : बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की बच्ची को 10 घंटे चले अभियान के बाद सुरक्षित बचाया गया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 12:26 IST

Open in App

छतरपुर (मप्र), 17 दिसंबर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के दोनी गाँव में बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की बच्ची को करीब 10 घंटे तक चले अभियान के बाद शुक्रवार तड़के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे राकेश कुशवाहा की डेढ़ वर्षीय बेटी दिव्यांशी इस बोरवेल में गिर गई थी और शुक्रवार तड़के 12.47 बजे उसे बचा लिया गया।

यह घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर नौगांव थाना क्षेत्र के दोनी गांव में उस वक्त हुई थी, जब बच्ची अपने पिता के खेत में खेल रही थी। जिला प्रशासन एवं सेना की टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और 13 फीट गहराई में फंसी इस बच्ची को बाहर निकाल लिया।

छतरपुर के जिलाधिकारी संदीप जी आर ने कहा, ‘‘बच्ची को आज तड़के 12.47 बजे बोरवेल से बचाया गया। उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया और वह सुरक्षित है। चिकित्सकों की एक टीम उसकी निगरानी भी कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि समानांतर 18 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया और बाद में उसे सुरक्षित बचाने के लिए छह फुट लंबी सुरंग बनाई गई।

उन्होंने कहा कि छतरपुर और ग्वालियर से आए होमगार्ड्स, सेना, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बच्ची को सुरक्षित बचाने में अहम भूमिका निभाई।

लुगासी चौकी प्रभारी अतुल झा ने बताया कि बच्ची को बचाने के प्रयासों में मदद के लिए जिले की नौगांव तहसील से सेना की एक टीम भी मौके पर पहुंची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो