लाइव न्यूज़ :

मप्र: पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 12, 2021 16:10 IST

Open in App

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश), 12 जुलाई मध्यप्रदेश पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पीआर कुमारमंगलम की पत्नी किटी कुमारमंगलम (67) की हत्या के मामले में एक आरोपी को टीकमगढ़ जिले के जतारा पुलिस थानांतर्गत बलदेवपुरा गांव से सोमवार को गिरफ्तार किया।

किटी कुमारमंगलम की छह जुलाई को दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई थी। वह वकील थीं और घर में अकेली रहती थीं।

जतारा पुलिस थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि किटी कुमारमंगलम की घर में घुसकर हत्या और लूट के मामले में वांछित अपराधी सूरज कुमार (36) को सोमवार को जतारा पुलिस ने बलदेवपुरा गांव से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिल्ली पुलिस को हत्या के मामले में सूरज की तलाश थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पूर्व में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

त्रिवेदी ने कहा कि सूरज के कब्जे से 522 ग्राम सोने और 300 ग्राम चांदी के और कुछ हीरे के आभूषण बरामद किये गए हैं, जिनकी कीमत करीब 33 लाख रूपये आंकी गयी है। यह आभूषण वारदात के समय लूटे गए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी के बलदेवपुरा गांव में अपने ससुराल में छिपे होने की दिल्ली पुलिस से सूचना के वाद वहां दबिश दी गयी और उसे पकड़ने में कामयाबी मिली।

त्रिवेदी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करके सूरज को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता