मप्र : ऑलिम्पियन विवेक सागर डीएसपी नियुक्त
By भाषा | Updated: September 7, 2021 14:25 IST2021-09-07T14:25:51+5:302021-09-07T14:25:51+5:30

मप्र : ऑलिम्पियन विवेक सागर डीएसपी नियुक्त
भोपाल, सात सितंबर मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में हुए तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्त किया है।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजौरा ने मंगलवार को बताया, ‘‘विवेक सागर का डीएसपी के पद पर विशेष नियुक्ति का आदेश सोमवार शाम को कर दिया गया है।’’
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ऑलिम्पियन विवेक सागर को डीएसपी बनने पर बधाई दी है।
इससे पहले 12 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तोक्यो ऑलम्पिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर को शॉल और एक करोड़ रूपये की सम्मान निधि का चेक प्रदान करते हुए शासन में डीएसपी का पद देने की भी घोषणा की थी।
विवेक सागर मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के चांदोन पिपरिया ग्राम के निवासी हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।