लाइव न्यूज़ :

मप्र के अधिकारी समझ लें कि वे सत्तारूढ़ भाजपा के नहीं, बल्कि संविधान के गुलाम हैं : दिग्विजय सिंह

By भाषा | Updated: September 28, 2021 18:16 IST

Open in App

इंदौर, 28 सितंबर मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दमनकारी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि सूबे के सरकारी अधिकारियों का यह बात समझ लेनी चाहिए कि वे भाजपा के नहीं, बल्कि भारतीय संविधान के गुलाम हैं।

सिंह ने इंदौर के कुछ कांग्रेस नेताओं को प्रशासन द्वारा जिलाबदर किए जाने और उनके खिलाफ अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए जाने के खिलाफ पार्टी की रैली की अगुवाई करते हुए यह बात कही।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, "राज्य में भाजपा के इशारे पर प्रशासन बेकसूर कांग्रेस नेताओं पर आपराधिक मुकदमे लाद रहा है, उनके मकानों को अवैध बताकर ढहा रहा है और उन्हें परेशान कर रहा है।"

राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर प्रशासन की "दमनकारी कार्रवाई" कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके खिलाफ सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कथित तौर पर झूठे मामलों को रद्द कराने के लिए अदालत की शरण भी ली जाएगी।

सिंह की अगुवाई में रैली निकाले जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर संभाग के आयुक्त पवन कुमार शर्मा के कार्यालय का घेराव किया और पार्टी नेताओं पर प्रशासन की कथित दमनकारी कार्रवाई के खिलाफ उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान वहां बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया था।

शहर के बापट चौराहे से संभाग आयुक्त कार्यालय तक निकली कांग्रेस की रैली में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी के झंडों के साथ ही भगवा ध्वज भी लेकर चल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित