लाइव न्यूज़ :

मप्र: रिश्वत लेने के आरोप में अधिकारी गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: March 10, 2021 19:55 IST

Open in App

जबलपुर, 10 मार्च मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस के दस्ते ने नरसिंहपुर जिले में चांवरपाठा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को कथित तौर पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर नरसिंहपुर जिले के बरमान रेतघाट में सीसीटीवी कैमरे लगाने का ठेका ममार इंटरप्राईजेस को आवंटित किया गया था।

उन्होंने बताया कि इसका लंबित एक लाख 51 हजार रूपये का भुगतान करने के एवज में चांवरपाठा की जनपद पंचायत के सीईओ रविन्द्र गुप्ता (59) ने 20 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी।

उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत लोकायुक्त से की गयी थी। इस पर योजना बनाकर शिकायतकर्ता को सुबह 11 बजे रिश्वत की रकम देने सीईओ कार्यालय भेजा गया।

सीईओ ने जैसे ही रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त पुलिस के दल ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपित अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?