लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 27, भोपाल और इंदौर में भी बढ़े मामले

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 28, 2020 06:36 IST

मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. गुरुवार को जहां इसके 21 मरीज थे, वहीं आज शुक्रवार को इनकी संख्या बढ़कर 27 हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है. राजधानी भोपाल और इंदौर में फिर नए मरीज मिले हैं. राजधानी भोपाल में 1 मरीज और इंदौर में 6 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है. राजधानी भोपाल और इंदौर में फिर नए मरीज मिले हैं. राजधानी भोपाल में 1 मरीज और इंदौर में 6 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. अब तक प्रदेश में 27 मामले सामने आए हैं, जिनमें 2 की मौत हुई है.

मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. गुरुवार को जहां इसके 21 मरीज थे, वहीं आज शुक्रवार को इनकी संख्या बढ़कर 27 हो गई है. राजधानी भोपाल में भी आज एक और नया मरीज मिला है. राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रहने वाले रेलवे में गार्ड को कोरोना वायरस संक्रमण होने की पुष्टि हुई है. वे झांसी, नागपुर और औरंगाबाद रेलवे लाइन पर ट्रेन में चलते थे. लगातार बाहर रहने के चलते युवक ने खुद की जांच कराई थी, जिसमें कोरोना वायरस संक्रमित होना पाया गया है. बाद में युवक को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इसके पहले राजधानी में दो मरीज इस बीमारी के पाए गए थे. उनका इलाज चल रहा है.

राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. गुरुवार को इंदौर में 9 मामले थे, जो आज बढ़कर 15 हो गए. इसके पहले कोरोना वायरस से दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है. एमजीएम मेडिकल कालेज द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार गुरुवार रात जो नए 5 मरीज मिले हैं, इनकी हालत स्थिर है.

मंगलवार और बुधवार रात को जो 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे, उनके नजदीकी और करीबी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है. इनके संपर्क में 29 लोगों के आने की बात सामने आई, जबकि देर रात मिले मरीजों से 40 लोग मिले या उनके साथ रहे. इस तरह से 69 की स्क्रीनिंग की जा रही है. वहीं प्रशासन ने कैंटोनमेंट (निषेध) एरिया में किसी भी व्यक्ति को बाहर आने-जाने नहीं दिया जा रहा है. इन इलाकों के आठ हजार से ज्यादा लोग होम क्वारेंटाइन कर दिए गए हैं.

15 फरवरी के बाद किस जिले में आए कितने लोग

इंदौर 4415, भोपाल 2605, जबलपुर 725, ग्वालियर 689, उज्जैन 605, रतलाम 510, खंडवा 212, नीमच 206, सागर 205, होशंगाबाद 197, छतरपुर 195, सतना 156, कटनी 153, सीहोर 135, धार 134, देवास 122, छिंदवाड़ा 98,विदिशा 77, गुना 67, रीवा 60, खरगौन 51, नरसिंहपुर 47, मंदसौर 45, शिवपुरी 43, रायसेन 29, टीकमगढ़ 28, मुरैना 20, उमरिया 20, झाबुआ 14, हरदा 13, सिंगरोली 13, राजगढ़ 12, सीधी 12, दमोह 9, पन्ना 7, भिंड 5, दतिया 3,डिंडोरी 3, शहडोल 1 हैं. कुल 12125 लोग विदेश से लौटे हैं. 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है