एमपी की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा?, जीतू पटवारी के बयान पर सीएम मोहन ने लगाई फटकार, कहा- बेशर्मी की भी हद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2025 15:39 IST2025-08-26T15:38:34+5:302025-08-26T15:39:24+5:30

MP News: लाड़ली बहनों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी प्रदेश सरकार.

MP News women drink most CM Mohan yadav rebuked Jeetu Patwari statement and said this limit shamelessness | एमपी की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा?, जीतू पटवारी के बयान पर सीएम मोहन ने लगाई फटकार, कहा- बेशर्मी की भी हद

file photo

Highlightsप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर मचा बवाल.प्रदेश के मुखिया ने कहा- जनता चुकाएगी पूरा हिसाब.सीएम डॉ. यादव ने खड़गे से की जीतू को पद से हटाने की मांग.

 

 


 

भोपालः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं पर दिए बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न केवल नाराजगी जाहिर की है, बल्कि उन्हें जमकर फटकारा भी है। सीएम डॉ. यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को शराबी बताकर उनका घोर अपमान किया है। जनता इस अपमान का हिसाब चुकाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महिलाओं पर टिप्पणी कर अपनी छोटी मानसिकता को दर्शाया है। यही कांग्रेस का चाल-चरित्र है। उसने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। सीएम डॉ. यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को माफी मांगने और पटवारी को पद से हटाने की मांग की है। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में मीडिया के सामने कहा था कि मध्य प्रदेश को इस बात का तमगा हासिल है कि यहां की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब का सेवन करती हैं।

पटवारी के इस बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें आड़े हाथों लिया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लाड़ली बहनों को शराबी बताना दुर्भाग्यपूर्ण बात है। बहनों का यह अपमान मध्यप्रदेश बर्दाश्त नहीं करेगा। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात को बड़ी बेशर्मी से बताया कि प्रदेश की बहनें सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। यह एक तरह से उनकी छोटी मानसिकता है। 

जनता छोड़ेगी नहीं

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि उनके ही एक कांग्रेस नेता ने कहा था कि लाड़ली बहनों को बोरे में बंद कर देंगे। आज हरतालिका तीज है। तीज के त्योहार के दिन बहनों का अपमान हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता इस अपमान का पूरा हिसाब चुकाएगी। इस बात के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को माफी मांगनी चाहिए। उन्हें खेद व्यक्त करते हुए इस तरह महिलाओं का अपमान करने वालों को पद से हटाना चाहिए।

 

Web Title: MP News women drink most CM Mohan yadav rebuked Jeetu Patwari statement and said this limit shamelessness

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे