लाइव न्यूज़ :

मप्र : चार वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

By भाषा | Updated: December 13, 2021 13:23 IST

Open in App

रीवा (मप्र), 13 दिसंबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले में चार साल की बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम की है, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मनगवां पुलिस थाना प्रभारी दिलीप दहिया ने बताया कि अपने घर के बाहर खेल रही बच्ची को उसका पड़ोसी बहला फुसलाकर अपने घर पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा बाद में उसे छोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि बच्ची के रोने के बाद घटना का पता चलने पर उसके परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

दहिया ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि बच्ची को इलाज के लिए सरकारी गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया है।

अस्पताल के सह अधीक्षक डॉ अतुल सिंह ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बच्ची खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित