लाइव न्यूज़ :

मप्र: मुठभेड़ के बाद आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:02 IST

Open in App

भोपाल, 11 अगस्त मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को बताया कि प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।

मिश्रा ने यहां पत्रकारों से कहा कि बालाघाट जिले में मंगलवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद नक्सली संदीप कुंजाम उर्फ लक्खू (25) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस नक्सली पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित है। इसमें से मध्य प्रदेश में तीन लाख रुपये और पड़ोसी छत्तीसगढ़ राज्य में पांच लाख रुपये शामिल हैं।

मिश्रा ने कहा कि मंगलवार को बिरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। बालाघाट पुलिस के मुताबिक, कुंजाम माओवादियों के खटिया मोचा क्षेत्र दलम का सदस्य है।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि जैरासी गांव में करीब 20 नक्सलियों के एकत्र होने की सूचना पर पुलिस के एक दल ने मौके पर पहुंच कर उन्हें घेर लिया और नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस पर नक्सलियों ने जंगल की ओर लौटते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। बयान में बताया गया कि पुलिस ने संदीप कुंजाम नाम के नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बयान में मुठभेड़ में हताहतों की जानकारी नहीं दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ मध्यप्रदेश में 18 और महाराष्ट्र में चार मामले लंबित हैं जबकि महाराष्ट्र में उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। कुंजाम छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बेंगुर थाना के तहत कुआकोंडा गांव का रहने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए