लाइव न्यूज़ :

MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result: बुरहानपुर से भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल 542 मतों से जीतीं, कांग्रेस उम्मीदवार शहनाज अंसारी को हराया, भोपाल, सागर, सतना और इंदौर में बीजेपी आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2022 14:53 IST

MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result: भोपाल में महापौर पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार मालती राय दूसरे दौर की गणना में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस की उम्मीदवार विभा पटेल से 13,211 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की निधि जैन से 9,807 मतों से आगे चल रही हैं।कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा से 24,380 मतों से आगे चल रहे हैं।खंडवा में भाजपा की महापौर पद की उम्मीदवार अमृता यादव कांग्रेस की आशा मिश्रा से 6,447 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं। 

MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर से महापौर पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार माधुरी पटेल ने 542 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने घोषणा की कि पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस की उम्मीदवार शहनाज अंसारी को 542 मतों के अंतर से हराया।

अधिकारी ने बताया कि पटेल को 52,823 मत मिल जबकि अंसारी के पक्ष में 52,281 मत पड़े। एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल में महापौर पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार मालती राय दूसरे दौर की गणना में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस की उम्मीदवार विभा पटेल से 13,211 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।

सागर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी पांचवें दौर के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वी कांग्रेस की निधि जैन से 9,807 मतों से आगे चल रही हैं। सतना में भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार योगेश ताम्रकार नौवें दौर की गणना के बाद कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा से 24,380 मतों से आगे चल रहे हैं।

इंदौर में महापौर पद पर भाजपा के उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव तीसरे दौर की गिनती के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस के संजय शुक्ला से 14,055 मतों से आगे चल रहे हैं। ग्वालियर में कांग्रेस की महापौर पद की उम्मीदवार शोभा सिकरवार पांचवें दौर की गणना के बाद भाजपा की समुन शर्मा से 7,281 मतों से आगे चल रही हैं।

सिंगरौली में आम आदमी पार्टी के महापौर पद की उम्मीदवार रानी अग्रवाल तीसरे दौर के बाद कांग्रेस के अरविंद सिंह चंदेल से 4,744 मतों से आगे चल रही हैं। खंडवा में भाजपा की महापौर पद की उम्मीदवार अमृता यादव कांग्रेस की आशा मिश्रा से 6,447 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकांग्रेसBJPशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह