लाइव न्यूज़ :

मप्र : अधेड़ महिला से बलात्कार करने में नाकाम होने पर कर दी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 14, 2021 22:16 IST

Open in App

खंडवा (मप्र), 14 दिसंबर मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में 45 वर्षीय एक महिला से कथित रूप से बलात्कार करने में नाकाम होने पर दो लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने के तीन दिन बाद मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

छैगांव माखन पुलिस थाना प्रभारी राधेश्याम मालवीय ने बताया कि इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर खंडवा से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम चमाटी फाटे के पास एक बगीचे में शनिवार को इस महिला के शव मिला था।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों मोहन एवं जयपाल लोहार को उसकी हत्या के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

मालवीय ने बताया कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले इस महिला से चार बैल 47,500 रुपये में खरीदे थे, जिसके बाकी रहे रुपये देने के बहाने वे उसे शनिवार को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर चमाटी फाटे पर लेकर गये थे।

उन्होंने कहा कि कड़ी पूछताछ करने पर मोहन ने स्वीकार किया कि जयपाल को निगरानी में खड़ा कर उसने इस महिला से बलात्कार करने का प्रयास किया और प्रयास में असफल होने पर घटना की जानकारी वह अन्य किसी को न बता सके, इसलिए कपड़ा उसके गले में कसकर बांधकर उसकी हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो