लाइव न्यूज़ :

मप्र : निवाड़ी जिले में खेत में सो रहे दो किसानों की गला रेत कर हत्या

By भाषा | Updated: October 20, 2021 12:42 IST

Open in App

निवाड़ी (मप्र), 20 अक्टूबर मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में खेत में रखवाली कर रहे दो किसानों की अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी।

यह घटना निवाड़ी जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के लड़वारी खास में मंगलवार-बुधवार की रात को हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर ने बुधवार को बताया कि सूरी केवट (50) एवं काशी (40) मूंगफली के खेतों की रखवाली के लिए रात में खेत पर रहते थे और उसी दौरान बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर उनकी हत्या की दी।

उन्होंने कहा कि घटना के वक्त दोनों किसान लगभग सौ मीटर की दूरी पर अपनी-अपनी झोपड़ी में सो रहे थे।

डावर ने बताया कि मौके पर छानबीन में फिलहाल पुलिस को ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिसके आधार पर आरोपियों की संख्या का पता चल सके।

वहीं, पृथ्वीपुर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संतोष पटेल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि सूरी और काशी की किसी से कोई रंजिश नहीं थी और दोनों सीधे-साधे किसान थे। वह खेत कल्लू साहू के हैं जिन्हें दोनों बंटाई पर लेकर मूंगफली की खेती कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पृथ्वीपुर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए