लाइव न्यूज़ :

मप्र: मंदिर के पुजारी की हत्या, कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: September 14, 2021 15:36 IST

Open in App

धार (मप्र), 14 सितंबर मध्य प्रदेश के धार जिले में एक मंदिर परिसर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर के 58 वर्षीय पुजारी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।

इस मामले में प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था संभालने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मोनिका सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर ज्ञानपुर गांव में रविवार रात पुजारी अरुण दास पर हमला हुआ। हमले में घायल पुजारी ने सोमवार को दम तोड़ दिया।

सिंह ने मंदिर के चौकीदार की शिकायत के हवाले से बताया कि तीन से चार लोग रविवार रात को करीब साढ़े आठ बजे मंदिर के बाहर घूम रहे थे। शिकायत के मुताबिक जब अरुण दास ने आरोपियों से पूछा कि वे मंदिर के बाहर क्यों घूम रहे हैं तो वे नाराज हो गए और उन्होंने पुजारी से अपशब्द बोलने शुरू कर दिए।

डीएसपी ने बताया कि बाद में आरोपी युवकों ने पुजारी पर कथित तौर पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। चौकीदार द्वारा बीच-बचाव की कोशिश करने पर आरोपियों ने उसे भी पीटा।

उन्होंने कहा कि इसके बाद चौकीदार ने कुछ ग्रामीणों से मदद मांगी और घायल पुजारी को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

डीएसपी ने कहा कि तिरला पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

इस बीच, पुजारी पर हमले की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद दयनीय है और अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘धार जिले में ज्ञानपुरा गांव की कडबान पहाड़ी के पास स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी बाबा अरुण दास की गुंडों ने बुरी तरीके से पिटाई कर हत्या कर दी। मंदिर के पुजारी भी अब सुरक्षित नहीं। पुजारी के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी हो, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, प्रदेश में कानून का डर स्थापित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं