लाइव न्यूज़ :

मप्र: नगरपालिका का लिपिक 3,000 रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 27, 2021 20:30 IST

Open in App

राजगढ़ (मप्र), 27 मार्च राजगढ़ जिले के ब्यावरा में लोकायुक्त भोपाल के दल ने नगरपालिका की भवन निर्माण शाखा में पदस्थ लिपिक सजंय सिंह जाट को 3,000 रूपये की रिश्वत लेते शनिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भोपाल लोकायुक्त निरीक्षक मनोज पटवा ने बताया कि ब्यावरा के भागीरथ जाटव ने ऑनलाइन भवन निर्माण अनुमति मांगी थी, जिसकी एवज में संजय सिंह जाट ने रिश्वत के तौर पर पहले 4,000 रुपए लिए और बाद में 3,000 रूपये और मांग रहा था।

उन्होंने कहा कि जाटव ने इसकी शिकायत लोकायुक्त दल से की, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लिपिक को 3,000 रूपये रिश्वत लेते हुए उसके कार्यालय में पकड़ा गया।

पटवा ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आरोपी लिपिक को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?