मुंबई के एक होटल में मृत मिले सांसद मोहन डेलकर

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:49 IST2021-02-22T16:49:05+5:302021-02-22T16:49:05+5:30

MP Mohan Delkar found dead in a hotel in Mumbai | मुंबई के एक होटल में मृत मिले सांसद मोहन डेलकर

मुंबई के एक होटल में मृत मिले सांसद मोहन डेलकर

मुंबई, 22 फरवरी दादरा और नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली से सांसद 58 वर्षीय डेलकर का शव दक्षिणी मुंबई के मरीन ड्राइव के एक होटल में मिला। वह सात बार सांसद रहे थे।

अधिकारी ने निर्दलीय सांसद के शव के पास से गुजराती में लिखा एक सुसाइड नोट मिलने की खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। डेलकर मई 2019 में सातवीं बार सांसद निर्वाचित होकर संसद पहुंचे थे।

वह कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय मामलों संबंधी लोकसभा की स्थायी समिति के सदस्य थे। वहीं वह गृह मंत्रालय संबंधी निम्न सदन की सलाहकार समिति के सदस्य थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MP Mohan Delkar found dead in a hotel in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे