लाइव न्यूज़ :

मप्र : मंत्री के काफिले में चल रही कार दुकान में घुसी, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: January 24, 2021 23:37 IST

Open in App

उमरिया (मप्र), 24 जनवरी उमरिया जिला मुख्यालय स्थित घंघरी तिराहे पर रविवार को जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह के काफिले में कथित तौर पर शामिल तेज गति से चल रही एक स्कॉर्पियो कार अचानक सड़क किनारे एक दुकान में घुस गई।

इससे वाहन की चपेट में आकर दुकान में मौजूद 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई और एक लड़का घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी है।

वहीं, कोतवाली थाने के निरीक्षक राकेश उइके ने बताया कि खराबी आने के कारण स्कॉर्पियो एक कार रिपेयरिंग की दुकान में जा घुसी और इसकी चपेट में आने से रिंकू कोल की मौत हो गई। वह इस दुकान में मोटर मैकेनिक का काम करता था और झारखंड का रहने वाला था।

उन्होंने कहा कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह स्कोर्पियो मंत्री मीना सिंह के काफिले का हिस्सा थी या नहीं।

उइके ने बताया, ‘‘हमने इस वाहन को जब्त कर लिया है और इसके चालक रामपाल धावडा (56) को भादंवि की धारा 279, 337 एवं 304-ए के तहत गिरफ्तार कर लिया है।’’

उन्होंने कहा कि यह चालक प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके का रहने वाला है।

उइके ने बताया कि हमें पता चला है कि इस हादसे में समीर कोल नाम के बच्चे को कुछ चोट भी आई है और हम उसकी तलाश कर रहे हैं।

इसी बीच, घायल समीर ने बताया कि यह स्कॉर्पियो बहुत तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाई जा रही थी और यह मंत्री के काफिले का हिस्सा थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा