लाइव न्यूज़ :

MP के मंत्री विजय शाह ने मंच पर बाल कटवाये और नाई को दुकान खोलने के लिये दिये 60 हजार रुपये

By भाषा | Updated: September 11, 2020 16:24 IST

मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार इस रकम के उपयोग से स्वरोजगार को बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर बनकर दिखाओ

Open in App
ठळक मुद्देयुवक ने मंच पर ही मंत्री के बाल काटे और दाढ़ी बनाई। शाह ने रोजगार के लिए उसकी मदद करते हुए तत्काल 60 हजार रुपये दिए जिससे युवक अचंभित रह गया।मंत्री विजय शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार इस रकम के उपयोग से स्वरोजगार को बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर बनकर दिखाओ।मंत्री विजय शाह ने कहा कि पिछले दौरे में रोहिदास ने उनसे नाई की दुकान खोलने के लिये सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया था।

खंडवा: मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने एक गांव में कोविड-19 सुरक्षा उपायों के साथ मंच पर ही एक नाई से बाल कटवाकर और दाढ़ी बनवाकर लोगों में विश्वास उत्पन्न करने का प्रयास किया। इसके साथ ही उन्होंने युवक को स्वरोजगार के लिए 60 हजार रुपये भी दिए।

यह दिलचस्प वाक़या शाह के निर्वाचन क्षेत्र खंडवा जिले के हरसूद के गुलाई माल गांव में बुधवार को हुआ। उन्होंने इस वन ग्राम का दौरा करते हुए मंच से राहिदास को बुलाया और उसे अपने बाल काटने और दाढ़ी बनाने को कहा।

उन्होने युवक से कहा, ‘‘मैं देखना चाहता हूं कि तुम कितनी अच्छी कटिंग-शेविंग करते हो।’’ युवक ने मंच पर ही मंत्री के बाल काटे और दाढ़ी बनाई। शाह ने रोजगार के लिए उसकी मदद करते हुए तत्काल 60 हजार रुपये दिए जिससे युवक अचंभित रह गया।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार इस रकम के उपयोग से स्वरोजगार को बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर बनकर दिखाओ। शाह ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ कोविड-19 के प्रतिबंधों के कारण वे लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं और पिछले कुछ महीनों से बेरोज़गार हैं।

लोगों में विश्वास जगाने के लिये मैंने सबके सामने बाल कटवाये और बताया कि सावधानियों के साथ ऐसा करना सुरक्षित है।’’ उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता के नाम पर मंत्री के विवेकाधीन कोष से राशि का भुगतान किया है ताकि रोहिदास अपनी दुकान खोल सके।

दरअसल, मंत्री के पिछले दौरे में रोहिदास ने उनसे नाई की दुकान खोलने के लिये सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया था। शाह ने गांव में अन्य युवाओं को स्थानीय बाजारों में सब्जी, कपड़ा, चूड़ी, जूते-चप्पल बेचने जैसे छोटे व्यवसाय शुरु करने का आग्रह किया और कहा कि इसके लिये सरकार बैंकों के जरिये उनको दस हजार रुपये तक का ऋण भी प्रदान करेगी।

इसके कर्ज़दार को केवल मूल राशि चुकानी होगी जबकि प्रदेश सरकार इन ऋणों पर ब्याज का भुगतान करेगी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी