लाइव न्यूज़ :

इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा लाते कहां से हैं,  गुरु को नमन, नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर तंज- 10 दिन में कर्ज़ा माफ और 15 मिनट में चीन साफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2020 20:05 IST

10 दिन में कर्ज़ा माफ और 15 मिनट में चीन साफ। मैं तो उस गुरु को नमन कर रहा हूं जिसने इनको पढ़ाया है। इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा लाते कहां से हैं ये, यही समझ नहीं आता मुझे: राहुल गांधी के बयान पर म.प्र. के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Open in App
ठळक मुद्देमिश्रा ने कहा, ‘‘यह मेरी समझ से परे है कि इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा वह कहां से लाते हैं।’’ संप्रग सत्ता में होता तो हमने चीन को वहां से कब का भगा दिया होता, इसमें 15 मिनट नहीं लगते।इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा वह (राहुल) लाते कहां से हैं? यह समझ में नहीं आया मुझे तो।

भोपालः मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर कटाक्ष किया।

राहुल गांधी के ‘संप्रग सरकार होती तो चीनी सेना को भगाने में 15 मिनट भी नहीं लगते’ संबंधी बयान पर तंज कसते हुए मिश्रा ने कहा, ‘‘यह मेरी समझ से परे है कि इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा वह कहां से लाते हैं।’’ पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना के साथ करीब पांच महीने से जारी गतिरोध को लेकर भाजपा नीत केन्द्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के शासनकाल में ‘‘चीन की हमारे देश की सीमा में घुसने की हिम्मत नहीं होती, अगर संप्रग सत्ता में होता तो हमने चीन को वहां से कब का भगा दिया होता, इसमें 15 मिनट नहीं लगते।’’

मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भोपाल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘10 दिन में कर्जा माफ, 15 मिनट में चीन साफ। मैं तो उस गुरु को नमन कर रहा हूं, जिसने इन्हें पढ़ाया है। इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा वह (राहुल) लाते कहां से हैं? यह समझ में नहीं आया मुझे तो।’’

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि यदि उनकी पार्टी इन राज्यों में सत्ता में आएगी तो सरकार बनने के 10 दिन के अंदर दो लाख रुपये तक का किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। मिश्रा को राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया था, जिसमें उन्होंने (राहुल) भारत एवं चीन के बीच सीमा पर तनाव को लेकर केन्द्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर निशाना साधा था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथराहुल गांधीचीनभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह