लाइव न्यूज़ :

सांसद मीणा ने आंबागढ़ किले में आदिवासी सफेद झंडा फहराया

By भाषा | Updated: August 1, 2021 19:08 IST

Open in App

जयपुर, एक अगस्त मीणा समुदाय और हिंदूवादी संगठनों के बीच विवाद का केन्द्र बने आंबागढ़ किले पर भाजपा सांसद किरोड़ी मीणा ने किले के चारों और तैनात भारी पुलिस बल को चकमा देकर रविवार तड़के आदिवासी सफेद झंडा फहरा दिया।

झंडा किले के पिछले हिस्से की एक रेलिंग (पैरापेट) पर फहराया गया जहां राज्यसभा सांसद लगभग एक दर्जन समर्थकों के साथ बारिश के दौरान पहाडियो पर टहलते हुए तडके पहुंचे थे।

मीणा द्वारा झंडा फहराने का वीडियो ओर फोटो जारी करने के बाद पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई और उन्हें अपने साथ वहां से लेकर चली गई।

पुलिस द्वारा किले से उन्हें ले जाने के बाद मीणा ने हालांकि ट्वीट के जरिये दावा किया कि उन्हें गिरफ्तार किया गया था लेकिन पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी से इनकार किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे राज्यसभा सदस्य को वार्ता के लिये विद्याधर नगर पुलिस थाने लेकर गये थे जहां मीणा ने किले के अंदर स्थित शिव मंदिर में आदिवासी लोगो को पूजा करने की स्वीकृति सहित कुछ मांगें रखीं। किला क्षेत्र वन विभाग के तहत आता है।

जयपुर पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि मीणा को गिरफ्तार नहीं किया गया लेकिन उन्हें प्रतिबंधित वन क्षेत्र में प्रवेश करने के लिये हिरासत में लिया गया था।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश ने बताया कि उन्होंने किले में प्रवेश नहीं किया और वह किले के पीछे वाली दीवार तक पहुंचे थे।

इससे पहले मीणा ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘मुझे आंबागढ़ किले में गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

विद्याधर नगर पुलिस थाने में कुछ घंटों के हिरासत में रहने के बाद वह और उनके समर्थक थाने से बाहर आये और जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर गये जहां उन्होंने अपने समर्थकों को संबोंधित किया और धरने पर बैठ गये।

मीणा ने उन्हें बताया कि उन्होंने किले पर झंडा फहरा दिया लेकिन वो शिव मंदिर नहीं जा सके क्योंकि पुलिस ने उसे बंद कर रखा था।

सांसद द्वारा उठाई गई मांगों पर सरकार से लिखित आश्वासन की मांग को लेकर उनके समर्थकों ने जवाहर लाल नेहरू मार्ग को जाम कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो