लाइव न्यूज़ :

MP: शहीद का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: August 27, 2020 05:45 IST

भोपाल से राजगढ़ जिले के बीच करीब 130 किलोमीटर की यात्रा में जन समूह ने जगह-जगह पर सड़क के दोनों ओर खड़े होकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी और ‘वन्दे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाये।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद जवान के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद जवान के परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने का ऐलान भी किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर भोपाल में बुधवार सुबह पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राजगढ़:  जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले में पिछले सप्ताह शहीद हुए सेना के जवान मनीष विश्वकर्मा (22) का बुधवार शाम को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में उनके गृह नगर खुजनेर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई हरीश विश्वकर्मा ने शहीद जवान को नम आंखों से मुखाग्नि दी।

इस मौके पर सांसद रोड़मल नागर, स्थानीय विधायकगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी तादात में लोग मौजूद थे। लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम’ से पूरे खुजनेर को गुंजायमान कर दिया। राजगढ़ के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर पुष्पाजंलि अर्पित की।

इस दौरान सेना की टुकड़ी ने सलामी दी और शहीद का पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुक्तिधाम में अन्तिम संस्कार किया गया। इससे पहले शहीद मनीष का पार्थिव शरीर जम्मू कश्मीर से मंगलवार रात भोपाल लाया गया और बुधवार सुबह सेना के वाहन से खुजनेर ले जाया गया।

भोपाल से राजगढ़ जिले के बीच करीब 130 किलोमीटर की यात्रा में जन समूह ने जगह-जगह पर सड़क के दोनों ओर खड़े होकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी और ‘वन्दे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाये। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद जवान के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने का ऐलान भी किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर भोपाल में बुधवार सुबह पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ‘‘ देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। खुजनेर के लोगों को उन पर गर्व है। मध्य प्रदेश को उन पर गर्व है। देश को उन पर गर्व है।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया