लाइव न्यूज़ :

मप्र: अनाज कारोबारी से 12,000 रुपये की घूस लेता मंडी अधिकारी पकड़ा गया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 14:46 IST

Open in App

इंदौर, 14 सितंबर लोकायुक्त पुलिस ने मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में कृषि उपज मंडी के एक सहायक उप निरीक्षक को अनाज कारोबारी से 12,000 रुपये की घूस लेने के आरोप में मंगलवार को रंगे हाथों पकड़ लिया।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि इंदौर से करीब 135 किलोमीटर दूर पंधाना की कृषि उपज मंडी के सहायक उप निरीक्षक सुनील वास्कले को उसके सरकारी कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा गया, जब वह अनाज कारोबारी महेंद्र अग्रवाल से कथित घूस के रूप में 12,000 रुपये रुपये ले रहा था।

उन्होंने बताया, "मंडी अफसरों की अनुचित मांग से तंग आने के बाद अग्रवाल ने ही लोकायुक्त पुलिस को उनकी घूसखोरी के बारे में शिकायत की थी।"

डीएसपी ने शिकायत के हवाले से बताया कि वास्कले और पंधाना की कृषि उपज मंडी के दो अन्य सहायक उपनिरीक्षकों ने अग्रवाल के गोदाम में 141 क्विंटल मक्का के भंडारण को लेकर उन्हें कथित धमकी दी थी कि अगर उन्होंने उन्हें रिश्वत नहीं दी, तो मंडी शुल्क चोरी का मामला बनाकर उनकी फर्म पर तगड़ा जुर्माना लगा दिया जाएगा।

बघेल ने बताया कि रिश्वतखोरी के आरोप में तीनों मंडी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीएसपी के मुताबिक आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। बॉन्ड भरवाकर उन्हें इस बात के लिए कानूनन पाबंद किया गया है कि घूसखोरी के मामले की जांच के संबंध में उन्हें जब भी बुलाया जाएगा, वे लोकायुक्त पुलिस के सामने तय तारीख को हाजिर होंगे।

बघेल ने बताया कि इस मामले में पंधाना की कृषि उपज मंडी के सचिव और क्षेत्र के अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की संदिग्ध भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?