लाइव न्यूज़ :

मप्र : व्यक्ति ने दरांती से गला रेंतकर की भाभी की हत्या

By भाषा | Updated: November 25, 2021 22:16 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 25 नवंबर मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने फोन पर बात कर रहे शख्स का नाम न बताने पर बृहस्पतिवार को अपनी 32 वर्षीय भाभी की कथित रूप से दरांती से गला रेंतकर हत्या कर दी।

हनुमानताल पुलिस थाने के निरीक्षक उमेश गोलानी ने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया, जब भान तलैया इलाके का रहने वाला आरोपी राजा चक्रवर्ती अपनी भाभी की हत्या करने के बाद दरांती के साथ थाने पहुंचा।

उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई की पत्नी रोशनी चक्रवर्ती (32) की गला रेंतकर इसलिए हत्या कर दी कि उसकी भाभी उसे उस व्यक्ति का नाम नहीं बता रही थी जिससे वह अपने मोबाइल से बात कर रही थी।

गोलानी ने बताया कि जब पुलिस आरोपी के घर पर पहुंची तो उन्होंने महिला को खून से सना हुआ मृत पाया, उसके गले में चोट के निशान थे।

पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी को पीड़िता के चरित्र पर शक था। पुलिस के मुताबिक घटना के समय पीड़िता का पति, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर