लाइव न्यूज़ :

मप्र: ट्रैफिक सिग्नल पर नाचते हुए वीडियो बनाना पड़ा महंगा, युवती के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 16, 2021 11:44 IST

Open in App

इंदौर, 16 सितंबर मध्यप्रदेश में इंदौर के एक व्यस्त चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर एक युवती के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर परेशानी उत्पन्न करने वाला काम करने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने युवती के इस कृत्य को गलत ठहराते हुए पुलिस अफसरों को उचित कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर के व्यस्त रसोमा चौराहे पर हाल में नाचते हुए वीडियो बनाने वाली श्रेया कालरा के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 290 (सार्वजनिक स्थान पर परेशानी उत्पन्न करने वाला काम करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि इस कानूनी प्रावधान के तहत मुजरिम पर महज 200 रुपये तक के जुर्माने की सजा का प्रावधान है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह संबंधित वीडियो 30 सेकंड का है। इसमें काला मास्क, टोपी और इसी रंग के कपड़े पहनी युवती रसोमा चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती के समय जेबरा क्रॉसिंग पर खड़ी होकर अंग्रेजी गाने "लेट मी बी योअर वुमन" के एक हिस्से पर नाचती दिखाई दे रही है।

मामले के तूल पकड़ने के बाद कालरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सफाई दी है। युवती ने कहा, "रसोमा चौराहे पर नृत्य का वीडियो बनाने के पीछे मेरा मुख्य मकसद यातायात के इस नियम के बारे में जागरुकता फैलाना था कि लाल बत्ती के समय वाहन चालक ट्रैफिक सिग्नल पर नियत स्थान पर रुकें ताकि पैदल चल रहे लोग जेबरा क्रॉसिंग के जरिये आसानी से सड़क पार कर सकें।"

कालरा ने कहा, "मेरे वीडियो पर मुझे कई सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं, तो कुछ लोग इसे गलत तरीके से भी पेश कर रहे हैं।"

राज्य के गृह मंत्री मिश्रा ने बुधवार को ट्वीट किया था कि ट्रैफिक सिग्नल पर वीडियो बनाने के पीछे युवती का भाव भले ही कुछ भी रहा हो, लेकिन उसका तरीका गलत था और इस तरह के चलन को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

सोशल मीडिया पर कई लोग यह भी कह रहे हैं कि ट्रैफिक सिग्नल पर नाचते हुए वीडियो बनाने के बाद इसे सोशल मीडिया पर डालकर युवती ने प्रचार पाने की कोशिश की है।

इस बीच, महिला कांग्रेस की प्रदेश इकाई की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने इस वीडियो को लेकर युवती पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने को प्रदेश सरकार का गलत कदम करार दिया है। उन्होंने कहा, "युवती ने ट्रैफिक सिग्नल पर वीडियो बनाकर कोई संगीन अपराध नहीं किया। पुलिस को उसे हिदायत देकर छोड़ देना चाहिए था।"

जायसवाल ने यह आरोप भी लगाया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ संगीन अपराधों के कई मामलों के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह