लाइव न्यूज़ :

मप्र : महाकालेश्वर मंदिर को पिछले साढ़े तीन महीने में 23 करोड़ रुपए से अधिक भेंट मिली

By भाषा | Updated: October 19, 2021 00:20 IST

Open in App

उज्जैन (मध्य प्रदेश), 18 अक्टूबर भगवान शिव के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर को पिछले साढ़े तीन महीने में श्रद्धालुओं द्वारा 23 करोड़ रुपए से अधिक भेंट अर्पित की गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इस मंदिर की सभी व्यवस्था जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं द्वारा दी जाने वाली दान से संचालित की जाती है।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति को 28 जून से 15 अक्टूबर तक विभिन्न स्रोतों से 23,03,54,538 रुपये की कुल राशि प्राप्त हुई है, जिनमें मंदिर के शीघ्रदर्शन हेतु टिकट, लड्डू प्रसाद की बिक्री से हुई आय, भेंट पेटी, अभिषेक व भेंट से प्राप्त राशि, भस्मार्ती बुकिंग एवं अन्य विविध आय शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर कोविड-19 के कारण पिछले साल लगाये गये लॉकडाउन बाद 28 जून 2021 से श्रद्धालुओं हेतु फिर से खोला गया।

धाकड़ ने बताया कि लड्डू प्रसाद की बिक्री से प्राप्त राशि 8.20 करोड़ रुपये है, जबकि मंदिर के शीघ्र दर्शन हेतु टिकट से 7.53 करोड़ रुपये एवं भेंट पेटियों से प्राप्त राशि 5.66 करोड़ रुपये शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर इस अवधि (28 जून से 15 अक्टूबर) में लड्डू प्रसाद निर्माण में लागत, कर्मचारियों के वेतन-भत्ते, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यय, विद्युत-दूरभाष देयक, रखरखाव, दर्शन व्यवस्था व्यय आदि पर 17.66 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि लड्डू प्रसाद निर्माण में लागत में 9.47 करोड़ रुपये लागत आई है, जबकि इसकी बिक्री से मात्र 8.20 करोड रुपये मिले हैं।

धाकड़ ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर को कोविड काल के पश्चात 5.37 करोड़ रुपये की अनुमानित बचत हुई है।

उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान राशि से संचालित होती है। श्रद्धालुओं हेतु समुचित व्यवस्था व सुविधाओं के दृष्टिगत मंदिर का विकास किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर में अधिक से अधिक सहयोग करने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए