लाइव न्यूज़ :

मप्र: लोकायुक्त पुलिस ने कारोबारी से घूस लेते वक्त नगरीय निकाय अफसर समेत दो लोगों को पकड़ा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:58 IST

Open in App

इंदौर, 19 जुलाई मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को कबाड़ कारोबारी से 12,000 रुपये की घूस लेने के आरोप में एक नगरीय निकाय अफसर समेत दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ा।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि इंदौर से करीब 115 किलोमीटर दूर भीकनगांव में इस कस्बे की नगर परिषद के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) मनोज गंगराड़े और परिषद की राजस्व शाखा के प्रभारी नीरज रावत को जाल बिछाकर पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों पर आरोप है कि वे सीएमओ के सरकारी दफ्तर में कबाड़ कारोबारी साबिर खिलजी से घूस के रूप में 12,000 रुपये ले रहे थे।

बघेल ने बताया, "खिलजी ने बाकायदा निविदा प्रक्रिया में भाग लेते हुए दो लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर भीकनगांव नगर परिषद से कबाड़ खरीदने का ठेका हासिल किया था। लेकिन इस ठेके पर कमीशन के रूप में उनसे घूस मांगी जा रही थी।"

उन्होंने बताया कि घूस की मांग से तंग आकर खुद खिलजी ने लोकायुक्त पुलिस को इसकी शिकायत की थी।

डीएसपी ने बताया कि कबाड़ कारोबारी से घूस लेते पकड़े गए दोनों सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। डीएसपी के मुताबिक, बॉन्ड भरवाकर उन्हें इस बात के लिए कानूनन पाबंद किया गया है कि घूसखोरी के मामले की जांच के संबंध में उन्हें जब भी बुलाया जाएगा, वे लोकायुक्त पुलिस के सामने तय तारीख को हाजिर होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे