लाइव न्यूज़ :

MP: Lockdown में पिता-पुत्री की मार्मिक तस्वीर VIRAL, शिवराज और कमलनाथ ने किया सलाम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 6, 2020 07:21 IST

यह तस्वीर इंदौर की है. इंदौर में तुकोगंज के टीआई निर्मल श्रीवास और उनकी बेटी तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं. शनिवार को जब वे अपने घर भोजन करने पहुंचे, तब पत्नी ने ये मार्मिक पल कैमरे में कैद किया. कोरोना वायरस के चलते ड्यूटी पर तैनात निर्मल श्रीवास इन दिनों रात को घर न जाकर होटल में रुकते हैं. पिछले 6 दिनों से वे ऐसा ही कर रहे हैं. दिन में सिर्फ एक बार वे भोजन करने के लिए घर जाते हैं, इस दौरान भी परिवार से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है. तस्वीर मार्मिक है. इस तस्वीर में एक पुलिसकर्मी देश और पिता दोनों का फर्ज निभाते हुए दिखाई दे रहा है. चौहान ने तस्वीर पोस्ट करते हुए उस पर लिखा है एक पिता होने का फर्ज और देश के बेटे होने का कर्ज.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है. तस्वीर मार्मिक है. इस तस्वीर में एक पुलिसकर्मी देश और पिता दोनों का फर्ज निभाते हुए दिखाई दे रहा है. चौहान ने तस्वीर पोस्ट करते हुए उस पर लिखा है एक पिता होने का फर्ज और देश के बेटे होने का कर्ज.

दरअसल यह तस्वीर इंदौर की है. इंदौर में तुकोगंज के टीआई निर्मल श्रीवास और उनकी बेटी तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं. शनिवार को जब वे अपने घर भोजन करने पहुंचे, तब पत्नी ने ये मार्मिक पल कैमरे में कैद किया. कोरोना वायरस के चलते ड्यूटी पर तैनात निर्मल श्रीवास इन दिनों रात को घर न जाकर होटल में रुकते हैं. पिछले 6 दिनों से वे ऐसा ही कर रहे हैं. दिन में सिर्फ एक बार वे भोजन करने के लिए घर जाते हैं, इस दौरान भी परिवार से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखते हैं.

शनिवार को जब वे भोजन करने घर पहुंचे तो घर के बाहर जब वे खाना खा रहे थे, तब उनकी बेटी दरवाजे पर खड़ी होकर मौन रहकर उन्हें देख रही थी, इस दौरान वे अपने बेटी को निहार रहे थे. तस्वीर में उनके हाथ में रोटी का निवाला है. दिल को छू लेने वाली यह तस्वीर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी अपने को नहीं रोक सके और दोनों ने उक्त अधिकारी को सलाम किया.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तस्वीर को अपने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि एक पिता होने का फर्ज और देश के बेटे होने का कर्ज. इंदौर के निर्मल जी आपको और आप जैसे लाखों भारत मां के बेटे-बेटियों को सलाम वहीं इस तस्वीर को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट किया है और लिखा है कि कोरोना महामारी के इस दौर में कई डाक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, अधिकारी-कर्मचारीगण ,पुलिसकर्मी अपने परिजनों को संक्रमण से बचाने के लिए उनसे दूर रहकर रात-दिन फील्ड में रहकर जनता की सुरक्षा के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दे रहे है. इन कर्मयोद्धाओं की सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकमलनाथलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया