लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पद को किनारे रख कुशल गृहणी की तरह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बनाया भोजन और परोसा भी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 2, 2020 07:14 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा सिंह लॉकडाउन में अपनी ड्यूटी के दौरान एक कड़क पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आईं तो जब आर्थिक रूप से कमजोर लोगों एवं श्रमिकों को भोजन के लिए परेशान देखा तो एक संवेदनशील भारतीय नारी बन गईं. अपने पद को एक किनारे रखकर कुशल गृहणी की तरह भोजन बनाने में जुट गईं.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई के दौरान उमरिया की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा सिंह ने मानवता की एक अलग ही मिसाल पेश की है. लॉकडाउन के चलते उन्होंने अपने पद को किनारे रख मानवता की मिसाल पेश करते हए कुशल गृहिणी की तरह भोजन बनाया और जरूरतमंदों में वितरित कराया.

कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई के दौरान उमरिया की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा सिंह ने मानवता की एक अलग ही मिसाल पेश की है. लॉकडाउन के चलते उन्होंने अपने पद को किनारे रख मानवता की मिसाल पेश करते हए कुशल गृहिणी की तरह भोजन बनाया और जरूरतमंदों में वितरित कराया.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा सिंह लॉकडाउन में अपनी ड्यूटी के दौरान एक कड़क पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आईं तो जब आर्थिक रूप से कमजोर लोगों एवं श्रमिकों को भोजन के लिए परेशान देखा तो एक संवेदनशील भारतीय नारी बन गईं. अपने पद को एक किनारे रखकर कुशल गृहणी की तरह भोजन बनाने में जुट गईं. अपने स्टाफ के सहयोग से भोजन तैयार कर उन्होंने जरूरतमंदों तक पहुंचाया.

पुलिस का यह रूप देखकर श्रमिकों की आंखे छलक आईं और वे पुलिस का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे थे. नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बाद उमरिया पुलिस भी पूरी मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है. एक और जहां कड़ाई से लॉकडाउन कराया जा रहा है वहीं दूसरी और जरूरतमंदों के लिए भोजन व आवास की अस्थाई व्यवस्था भी की जा रही है.

दीन-दुखियों की सेवा में जुटी देवगढ़ पुलिस

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निर्मित हुई संकट की घड़ी में मध्यप्रदेश दीन-दुखियों एवं असहायों की संबल बन रही है. इस महामारी से बचने के मकसद से किए गए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से जो श्रमिक अन्य प्रांतो से पैदल चलकर अथवा अन्य साधनों से प्रदेश में पहुंचे हैं, उनके खान-पान एवं अस्थाई आवास की व्यवस्था करने में मध्य प्रदेश पुलिस अन्य शासकीय विभागों से समन्वय बनाकर दिन-रात जुटी है.

मुरैना जिले के दूर दराज क्षेत्र में स्थित देवगढ़ थाना पुलिस ऐसे ही जरूरतमंदों को प्रति-दिन भोजन व राशन मुहैया करा रही है. देवगढ़ थाना में इस आशय का बैनर भी लगाया गया है. बैनर पर लिखा है दीन दुखियों की सेवा ही सच्चा धर्म है.

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशसीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया