लाइव न्यूज़ :

मप्र : जबलपुर जिले में तेंदुआ मृत मिला, शिकारियों द्वारा मारे जाने की आशंका

By भाषा | Updated: November 21, 2021 13:00 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 21 नवंबर मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के एक गांव स्थित निजी स्कूल की चारदीवारी के पास पांच साल के एक तेंदुए का शव मिला है। आशंका है कि इसका शिकारियों ने शिकार किया है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी है।

वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) अंजना तिर्की ने बताया कि शनिवार को जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर तेमर भीटा क्षेत्र में नर तेंदुए का शव मिला।

उन्होंने कहा कि इस तेंदुए के गर्दन पर तार का जाल फंसा हुआ था और उसके शरीर के पिछले हिस्से पर भी तार के निशान थे।

तिर्की ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि शिकारियों ने तेंदुए का शिकार करने के लिए जाल का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि शिकारियों का पता लगाने के लिए श्वान दस्ते की मदद ली गई है।

तिर्की ने बताया कि जहां तेंदुए का शव मिला, वहां से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित एक घर से जाल तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कुछ औजारों को जब्त किया गया है, जिसके बाद मुन्ना नाम के व्यक्ति समेत और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया