लाइव न्यूज़ :

मप्र : पिता के सामने 16 वर्षीय बेटी को दबोच ले गया तेंदुआ, मौत

By भाषा | Updated: October 17, 2021 16:58 IST

Open in App

सिवनी (मप्र), 17 अक्टूबर मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के जंगल में मवेशी चरा रही 16 वर्षीय एक किशोरी पर उसके पिता के सामने एक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना सिवनी जिले में कान्हीवाड़ा वन परिक्षेत्र के पांडीवाड़ा गांव से लगे जंगल में शनिवार दोपहर को घटी।

कान्हीवाड़ा के प्रभारी रेंजर योगेश पटेल ने रविवार को ‘भाषा’ को बताया कि मृतका की पहचान रवीना यादव (16) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि रवीना व उसके पिता जंगलू यादव पांडीवाड़ा गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र में मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान तेंदुए ने रवीना पर हमला कर दबोच लिया और पहाड़ी की ओर ले गया।

पटेल ने बताया कि तेंदुए का पीछा कर डंडा पटक कर जंगलू ने अपने बेटी को छुड़ाने की कोशिश की, तो तेंदुए ने पिता पर भी हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए, जिसके बाद किशोरी के शव को छोड़कर तेंदुआ जंगल लौट गया। तेंदुए ने किशोरी की गर्दन का पिछला कुछ हिस्सा खा लिया था।

पटेल ने बताया कि मृतक के परिवार को 10,000 रुपये की तात्कालिक सहायता वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है। वहीं, चार लाख स्र्पये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के लिहाज से प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है