लाइव न्यूज़ :

मप्र : हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गये जीतेंद्र कुमार का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: December 12, 2021 18:32 IST

Open in App

सीहोर (मप्र),12 दिसंबर तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुए नायक जितेंद्र कुमार (32) का रविवार को मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव धामंदा के श्मशानघाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

तमिलनाडु के कुन्नूर के समीप बुधवार को सेना के एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, नायक जितेंद्र कुमार और 10 अन्य रक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी। वह रावत के निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) में से एक थे।

कुमार की चिता को उनके डेढ़ वर्षीय बेटे चैतन्य ने अपने चाचा की गोद में बैठकर मुखाग्नि दी जिसके बाद उनका पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुमार के पार्थिव देह पर रविवार दोपहर उनके गांव पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।

चौहान ने ऐलान किया, ‘‘शहीद के परिवार को सम्मान निधि के तौर पर एक करोड़़ रुपया दिया जाएगा और उनकी पत्नी सुनीता को शासकीय सेवा में लेंगे। कुमार के बच्चों की शिक्षा की भी राज्य सरकार व्यवस्था करेगी।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा एक स्कूल का नाम अमर शहीद जितेंद्र कुमार के नाम पर होगा और धामंदा गांव में शहीद की स्मृति में स्मारक बनेगा।

चौहान ने कहा, ‘‘अमर शहीद जितेंद्र कुमार धामंदा ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश और पूरे देश के गौरव हैं।’’

उन्होंने कुमार के धामंदा गांव निवास पर पहुंचकर उनके पिताजी शिवनारायण वर्मा, माताजी धापी बाई और उनकी पत्नी सुनीता एवं परिजनों से भेंटकर सांत्वना भी दी।

चौहान ने कहा, ‘‘दु:ख की इस घड़ी में मैं और पूरा मध्यप्रदेश शोकाकुल परिवार के साथ है।’’

इससे पहले, कुमार की अंतिम यात्रा में उमड़े लोगों के हुजूम ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, जितेंद्र कुमार का नाम रहेगा’ और ‘जितेन्द्र कुमार अमर रहें’ जैसे नारे लगाकर अपने प्रिय सैनिक को अंतिम विदाई दी।

सेना में 2011 में शामिल हुए कुमार ने 2014 में सुनीता से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं, जिनमें चार साल की बेटी श्रव्य और डेढ़ साल का बेटा चैतन्य शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे