लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: इंदौर के अस्पताल में संदिग्ध मरीजों में जोश भरने के लिये बजाये जा रहे गीत

By भाषा | Updated: April 22, 2020 18:18 IST

अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक महीने में इंदौर जिले के कुल 923 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।नंदा नगर स्थित अस्पताल की अधीक्षक सुचित्रा बोस ने बताया, "हमने देखा है कि कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों के मन में इस महामारी को लेकर काफी डर बैठा होता है।

इंदौरदेश में कोविड-19 के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर के एक अस्पताल में इस महामारी के संदिग्ध मरीजों के वॉर्ड का नजारा कुछ अलग है। ये मरीज इस वॉर्ड में बज रहे सुमधुर गीतों को एक साथ गुनगुनाते नजर आते हैं और इसके दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो बुधवार को सामने आया जिसमें ये मरीज वॉर्ड में बज रहे मशहूर गीत "हम होंगे कामयाब..." को तालियां बजाते हुए एक साथ दोहरा रहे हैं।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के नंदा नगर स्थित अस्पताल की अधीक्षक सुचित्रा बोस ने बताया, "हमने देखा है कि कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों के मन में इस महामारी को लेकर काफी डर बैठा होता है। जब तक उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक वे भयभीत और बेचैन बने रहते हैं।" उन्होंने बताया, "हम दिशानिर्देशों के मुताबिक इन मरीजों को दवाएं तो दे ही रहे हैं। हम उनका डर दूर कर मनोबल बढ़ाने के लिये संगीत चिकित्सा का भी सहारा ले रहे हैं। इसके तहत उन्हें भजन और प्रेरक गीत सुनाये जा रहे हैं।"

अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि संगीत बजने से वॉर्ड में माहौल खुशनुमा बना रहता है और मरीजों के साथ ही अस्पताल के डॉक्टर तथा पैरामेडिकल कर्मी भी उत्साहित रहते हैं। बोस ने बताया कि फिलहाल ईएसआईसी अस्पताल में कोरोना वायरस के 60 संदिग्ध मरीज हैं, जबकि 15 अन्य लोग जांच में इस महामारी से संक्रमित नहीं पाये जाने पर अपने घर लौट चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों को योग प्रशिक्षक के जरिये प्राणायाम (श्वसन तंत्र का खास व्यायाम) भी सिखाया जा रहा है ताकि उनके फेफड़े मजबूत हो सकें। अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक महीने में इंदौर जिले के कुल 923 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। इनमें से 52 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि 74 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों में सख्त लॉकडाउन लागू है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों