लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1407, इंदौर में 890 मामले आए सामने

By अनुराग आनंद | Updated: April 19, 2020 17:58 IST

मध्य प्रदेश के राज्य स्वास्थ्य विभाग की मानें तो प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1407 है, जिसमें 72 मौतें और 131 रोगी ठीक हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में इस महामारी की जद में आये 41 वर्षीय पुलिस निरीक्षक ने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया।अधिकारियों के मुताबिक यह प्रदेश में कोविड-19 से किसी पुलिस अधिकारी की मौत का पहला मामला है।

इंदौर: देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के दो शहर इंदौर व भोपाल में संक्रमण की संख्या में काफी तेजी देखी जा रही है।

मध्य प्रदेश के राज्य स्वास्थ्य विभाग की मानें तो प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1407 हो गई है, जिसमें 72 मौतें और 131 रोगी ठीक हो गए हैं। इसके अलावा इंदौर में अब तक 890 मामले सामने आए हैं। वहीं, भोपाल में 214 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। 

बता दें कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी की जद में आये 41 वर्षीय पुलिस निरीक्षक ने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिक यह प्रदेश में कोविड-19 से किसी पुलिस अधिकारी की मौत का पहला मामला है। पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने रविवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "कोविड-19 से संक्रमित होने से पहले शहर के जूनी इंदौर पुलिस थाने के प्रभारी के रूप में ड्यूटी कर रहे 41 वर्षीय निरीक्षक ने एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

वह पिछले 20 दिन से अस्पताल में भर्ती थे।’’ जैन ने बताया, "डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस निरीक्षक की जान नहीं बचायी जा सकी। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।" कोविड-19 से निरीक्षक की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। कई लोग उन्हें कोविड-19 ‘‘योद्धा’’ बताकर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से मौत के एक अन्य मामले में 70 वर्षीय महिला ने एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया