लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: ट्रक में मिले पृथक केंद्र से भागे दो कोविड-19 संक्रमित समेत चार लोग, उत्तर प्रदेश जाने की थी कोशिश

By भाषा | Updated: April 17, 2020 12:05 IST

Coronavirus lockdown: भागने की कोशिश कर रहे चारों लोगों को मुरैना में पकड़ा गया। ट्रक के चालक और क्लीनर को भी चारों लोगों के साथ मुरैना में मेडिकल निगरानी में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर के एक होटल में बनाये गये पृथक केंद्र से भागने वाले 8 लोगों में 4 को पकड़ा गयाइसमें 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज को भी पकड़ा गया, बाकी लोगों की भी तलाश जारी है

मध्यप्रदेश में इंदौर के एक होटल में बनाये गये पृथक केंद्र से भागे आठ लोगों में शामिल दो कोविड-19 संक्रमितों समेत चार लोगों को मुरैना जिले में पकड़ लिया गया है। वे मालवाहक ट्रक से अपने गृहराज्य उत्तर प्रदेश पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पुनीत गेहलोत ने शुक्रवार को बताया कि 40 से 60 वर्ष की उम्र के चार लोगों को इंदौर से करीब 550 किलोमीटर दूर मुरैना जिले में बृहस्पतिवार देर रात पकड़ा गया। उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य विभाग की पहले आयी रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से दो लोग जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे।"

सीएसपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले चारों लोग एक मालवाहक ट्रक में सवार होकर अपने गृहराज्य में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे।

यह ट्रक उत्तरप्रदेश में ही पंजीबद्ध है। ट्रक के चालक और क्लीनर को भी चारों लोगों के साथ मुरैना में मेडिकल निगरानी में रखा गया है और उनकी सेहत की जांच की जा रही है। गेहलोत ने बताया कि पृथक केंद्र से भागे चारों लोगों के खिलाफ इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 188 (सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना), धारा 270 (ऐसा घातक कार्य करना जिससे किसी जानलेवा बीमारी का संक्रमण फैलने का खतरा हो) और अन्य सम्बद्ध धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उन्होंने बताया, "पृथक केंद्र से भागे एक व्यक्ति की तलाश जारी है। वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित है।" सीएसपी ने बताया कि राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक होटल में बनाये गये पृथक केंद्र के पिछले हिस्से की चहारदीवारी फांदकर बुधवार को आठ लोग भाग गये थे।

पुलिस होटल के बाहर पहरा दे रही थी। उन्होंने बताया कि फरार लोगों में शामिल तीन कोविड-19 संक्रमितों को घटना के बाद इंदौर में ही ढूंढकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। इनमें से दो लोग बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक व्यक्ति राजस्थान के कोटा जिले से ताल्लुक रखता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया