लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 294 नए मामले, आंकड़ा 6665 तक पहुंचा

By भाषा | Updated: May 25, 2020 05:06 IST

अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पहली बार रविवार को एक कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदेश के कुल 52 में से 50 जिलों में कोविड—19 की मौजूदगी हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार देर रात तक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर एवं भोपाल में तीन—तीन, उज्जैन में दो और नीमच में एक मरीज की मौत हुई है। मध्य प्रदेश में अब तक कुल 3,408 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

भोपालमध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 294 नए मामले सामने आए और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 6,665 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 290 तक पहुंच गया है। यह जानकारी मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि रविवार देर रात तक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर एवं भोपाल में तीन—तीन, उज्जैन में दो और नीमच में एक मरीज की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 114 मौत अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 53, भोपाल में 45, बुरहानपुर में 13, खंडवा में 11, जबलपुर में नौ, खरगोन एवं देवास में आठ—आठ, मंदसौर में छह, होशंगाबाद, धार, सागर, नीमच एवं रायसेन में तीन—तीन और ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सीहोर, आगर मालवा, सतना, झाबुआ, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले आए हैं, जबकि भोपाल में 50, उज्जैन में 22, नीमच में 30, जबलपुर में 10, सागर में नौ, खंडवा एवं ग्वालियर में छह—छह और भिण्ड एवं बैतूल में चार—चार नये मरीज मिले हैं। इसी के साथ इंदौर में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,008 हो गई है, जबकि भोपाल में 1,241, उज्जैन में 553, जबलपुर में 209, खरगोन में 117, धार में 111, ग्वालियर 98, रायसेन में 67, खंडवा में 222, बुरहानपुर में 271, मंदसौर में 87, देवास में 80, होशंगाबाद में 37, नीमच में 88, बड़वानी में 39, मुरैना में 71, भिण्ड में 48, सागर 68, रतलाम में 31 एवं रीवा में 26 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पहली बार आज एक कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदेश के कुल 52 में से 50 जिलों में कोविड—19 की मौजूदगी हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कुल सक्रिय निषिद्ध क्षेत्र 802 हैं।

अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में 2,967 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 3,408 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 1,35,889 लोगों की कोविड—19 की जांच की जा चुकी है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?