लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: साईं बाबा के मंदिर में जाकर ज्यों ही युवक ने टेका माथा- हो गई उसकी वहीं मौत, मंजर देख पुजारी संग अन्य लोग भी हो गए हैरान

By आजाद खान | Updated: December 4, 2022 16:10 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि जब युवक मंदिर में माथा टेकता है तभी उसकी मौत हो जाती है और वह अपनी जगह पर बैठा ही रह जाता है। ऐसे में बहुत देर बाद जब वह नहीं उठता है तो पहले से लाइन में खड़ी महिलाएं इसकी जानकारी पुजारी को देती है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के साईं बाबा के मंदिर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक भक्त का मंदिर में माथा टेकते हुए उसकी मौत हो जाती है। मंदिर में घटी इस घटना को देख पुजारी संग वहां मौजूद और लोग भी हैरान हो जाते है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में साईं बाबा के मंदिर में माथा टेकने के बाद एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साईं बाबा के भक्त को उनके दरबार में माथा टेकते हुए देखा और फिर कुछ देर बाद वहीं उसकी मौत हो जाती है। 

वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि युवक हर गुरुवार को वहां आता है और बाबा का दर्शन कर यहां से जाता है। लेकिन इस बार जब वह आया तो उसके साथ यह घटना घट गई है और उसकी मृत्यु हो गई है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिला कि एक युवक कटनी जिले के साईं बाबा के मंदिर में आया है और यहां माथा टेक रहा है। उसके साथ एक और लड़की भी आती है जो कुछ दूरी पर मंदिर में माथा टेकती है और यह युवक दूसरी ओर प्रणाम करता है। ऐसे में माथा टेकने के कुछ देर बाद लड़की उठ जाते है और मंदिर के दूसरी ओर चली जाती है, लेकिन यह युवक माथा टेकता ही रहता है और वह उठता नहीं है। 

ऐसे में मंदिर में जाने वाले और भी ओरतें वहां खड़ी रहती है और युवक के बाहर आने का इंतेजार करती है लेकिन वह अपनी जगह से हिलता नहीं है। इस हालत में लाइन में खड़ी महिलाएं मंदिर में मौजूद पुजारी को बुलाती है जो पहले युवक को आवाज देता और फिर मंदिर में जाकर उसे उठाता है। 

पुजारी को जब पता चलता है कि युवक की हालत ठीक नहीं है तो वह और भी लोगों को बुलाकर युवक को मंदिर से बाहर निकालता है और उसे सुरक्षित जगह पर ले जाता है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, इस युवका का नाम राकेश मेहानी था जो कटनी में रहता था। इसका मेडिकल का बिजनेस था और वह इस मंदिर हर गुरुवार को आता था। बताया जाता है कि उस दिन जब वह मंदिर में आया था तो उसने पहले बाबा का फेरी लगाया था और फिर भक्ति भावना से उनके चरणो्ं में जा गिरा था। इसके बाद वह वहां से नहीं उठा और अंत में पुजारी और अन्य लोगों की मदद से उस मंदिर से बाहर निकाला गया था। 

बताया जा रहा है कि मेहानी को माथा टेकने के बाद उसे दिल का दौरा पड़ गया था। इस कारण वहीं उसकी मौत हो गई थी। ऐसे में वहां पर मौजूद लोगों ने उसकी मदद की और लाश को बाहर निकाला गया था। 

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोTemple
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह